फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल
विज्ञापन

- गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहोड़ा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के महौडे़ गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मेहौड़े गांव निवासी भोले राय व दिवाकर राय के परिवार से जमीन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। रविवार सुबह दोनों पक्षों में किसी बात पर कहासुनी होने लगी, जो मारपीट में तब्दील हुई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से अतुल राय (32), धर्मेंद्र राय (35), भोले राय (55) का सिर फट गया। दूसरे पक्ष से शिवम राय (26) को भी गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का लेकर पुराना विवाद है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें