फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मल्हनी विधायक लकी यादव पर आरोप तय, गाड़ी से टक्कर मारने और धमकी देने का मामला

Fri, 15 Apr 2022 07:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

10 वर्ष पहले हुई सड़क दुर्घटना के मामले में गाड़ी चला रहे जौनपुर जिले के मल्हनी विधायक लकी यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आरोप तय हो गए हैं। 
विज्ञापन
मल्हनी विधायक लकी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर सिविल जज (एफटीसी प्रथम) की अदालत में जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव के पास 10 वर्ष पहले हुई सड़क दुर्घटना के मामले में गाड़ी चला रहे मल्हनी विधायक लकी यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आरोप तय हो गए। कोर्ट ने वादी अमित को अगली तिथि 20 अप्रैल 2022 को गवाही के लिए उपस्थित होने को कहा है।

विज्ञापन


वादी अमित दुबे निवासी ग्राम बहोरिकपुर, थाना महराजगंज ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वादी 27 जनवरी 2012 को दिन में 11 बजे विद्यालय कार्य के लिए जौनपुर आ रहा था। बदलापुर पड़ाव के पास बदलापुर की तरफ से लापरवाहीपूर्वक तेज गति से जा रही स्कार्पियो के चालक लकी यादव ने वादी की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे वादी गाड़ी समेत गिर पड़ा।

उसे गंभीर चोटें आई तथा उसका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वादी ने कहा की गाड़ी सावधानीपूर्वक धीरे चलाएं। अभी मेरी जान चली गई होती, तब लकी ने गालियां देते हुए धमकी दी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की व कोर्ट में लकी के खिलाफ केस डायरी प्रस्तुत की। शुक्रवार को लकी यादव कोर्ट में हाजिर हुए और आरोप तय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें