फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुश्ती में चंदन और राजेश्वर यादव ने विरोधी को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नाग पंचमी के अवसर पर खुटहन और गौराबादशापुर में कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें खुटहन में डिहिया के चंदन और गौराबादशाहपुर के आरक्षी राजेश्वर यादव ने विरोधियों को पटखनी देकर अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

खुटहन: क्षेत्र रुस्तमपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेयबड़कऊ ने फीता काटकर किया। डिहिया के चंदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुस्तमपुर के अमित को पराजित किया। शहाबुद्दीनपुर के छोटू ने भिवरहां के सचिन को चित किया। रुस्तमपुर के अर्पित ने हैदरपुर के मयंक को आसमान दिखाया। ओईना के चंदन व शहाबुद्दीनपुर के आलोक के बीच तथा नेवादा के सार्थक दुबे व ओईना के विपिन यादव के बीच हुए कुश्ती भी रोमांच से भरपूर रही, जो अंततः बराबरी पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में ओम प्रकाश मिश्रा, उमानाथ यादव, अशोक मिश्र, पंडित यादव, संदीप गुप्ता व पवन पांडेय रहें। इस अवसर पर मिठाईलाल यादव, तीर्थराज मिश्रा टोपी, छोटेलाल मिश्र रहें।

गौराबादशाहपुर : कस्बे के बमैला स्थित नागा बाबा कुटी पर नागपंचमी के अवसर पर आयोजित दंगल का उद्घाटन थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय और चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हिमांशु बसवत ने अमन बमैला को, गौरव बसवत ने रितेश चौकिया को, अबु समा रसूलपुर ने लालू विशुनपुर बसवत को हराया। वहीं भोला गद्दोपुर ने आदित्य बसवत को, आशीष केराकत ने आकाश बहरीपुर को, गौरव आजमगढ़ ने राजू केराकत को, लालू सिरकोनी ने राम सतमेसरा को और गौराबादशाहपुर थाने के आरक्षी राजेश्वर यादव ने राम आजमगढ़ को आसमान दिखाया। इस अवसर पर अजित सोनकर, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, सागर साहू पिंटू सोनकर आदि मौजूद रहे रेफरी लालचंद और चंदन यादव रहे संचालन अर्जुन राय ने किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें