फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शराब पीने वाले सिपाही और डाक्टर का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाने के निकट शनिवार को दिन दहाड़े सड़क पर दारू पीकर हंगामा करते पकड़े गए सिपाही और चिकित्सक को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाने से महज दो सौ मीटर दूर हाईवे के किनारे चारपाई और कुर्सियां लगाकर एक सिपाही और चिकित्सक खुलेआम दारू पी रहेे थे। चारपाई पर दारू की कई बोतलें रखी थी और पानी का 20 लीटर की जार रखकर वे आने जाने वालों को भी बुलाकर दारू पिला रहे थे। उनक कहना था कि वे अनूठे अंदाज में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर देर रात मेडिकल कराया। रविवार को पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजय तिवारी और बीएमएस डिग्री धारी चिकित्सक दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। हालांकि सिपाही के खिलाफ अभी विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें