फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड़ पर है कब्जा हर बार मिलता है आश्वासन

विज्ञापन
मछलीशहर में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी छह तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया। ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़े रहे। कुछ का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर ही किया तो कुछ को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। मुख्य आयोजन केराकत तहसील में किया गया। यहां मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा शीलम ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन

शाहगंज तहसील में एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। वह समस्याओं को सुन रहे थे तभी खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी इरावती ने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थनापत्र चकरोड और नाली का था। ऐसे में एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के लिए कहा। इतने में इरावती ने कहा कि साहब, हमारी चकरोड की समस्या है। हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। इसपर एसडीएम ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। यहां कुल 49 मामले आए, जिसमें से आठ का निस्तारण हुआ। मड़ियाहूं तहसील में अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।यहां कुल 64 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह मछलीशहर तहसील में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में 66 मामले सुने गए, निस्तारण छह का हुआ। भूमि संबंधित शिकायतों की अधिकता रही। यहां अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिलकर तहसील की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। जिसका तत्काल निस्तारण करने का आश्वासन एसडीएम ने दिया। इसी तरह बदलापुर तहसील में आए 25 मामलों में से महज पांच का निस्तारण हुआ। यहां एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समस्या सुनी गई। शाहगंज तहसील में एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 49 मामले आए, जिसमें से आठ का निस्तारण किया गया।
ट्राई साइकिल हुई पुरानी, नई दिला दीजिए
केराकत। केराकत तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का मुख्य आयोजन हुआ। यहां जिलाधिकारी को पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सके। ऐसे में मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। यहां कुल 107 मामले आए, जिसमें से सात का समाधान हुआ। समाधान दिवस के दौरान ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर पहुंचे दिव्यांग अमजद खान को तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने बगल की कुर्सी पर बैठे नायब तहसीलदार को उठा कर दिव्यांग को बैठाकर उसकी मांग सुनी और दिव्यांग कल्याण अधिकारी को तत्काल मामले के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।अमजद की ट्राइसाकिल पुरानी होने के कारण टूट चुकी है। इस लिए वह साइकिल मांगने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें