खुटहन। तिसौली गांव में एक अधेड़ के द्वारा आबादी की जमीन में बनाए जा रहे चकरोड को रोकना भारी पड़ गया। प्रधान और उसके तीन अन्य समर्थकों ने अधेड़ को पकड़ उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उसका दायां पैर बुरी तरह से कुचल उठा।
मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए सीएचसी लाई। सीएचसी में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी घायल महेंद्र गौतम (50) का आरोप है कि ग्राम प्रधान कृष्णचंद्र गौतम के द्वारा उसकी आबादी की जमीन में जबरन चकरोड निकाला जा रहा था। ट्रैक्टर से गिराई जा रही मिट्टी को देख महेंद्र ने उसका विरोध कर दिया। आपस में हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि तभी प्रधान व उनके तीन अन्य समर्थक उसे पकड़ कर जमीन पर पटक दिए। फिर ट्रैक्टर लाकर उसके पैर पर चढ़ा दिए। प्रधान कृष्णचंद्र का कहना है कि उन्हें चोट दुर्घटना में लगी है। सभी आरोप बेबुनियाद है।