फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले चेयरमैन, थानेदार ने किया अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका की ओर से थाना परिसर में कराए गए कार्यों के लोकार्पण के दौरान थानाध्यक्ष के अनुपस्थित रहने पर चेयरमैन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधि का अपमान बताया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से थाना परिसर में साढ़े चार लाख की लागत से शौचालय और छह लाख 40 हजार रुपये की लागत से इंटरलाकिंग का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण के लिए निर्धारित तिथि और समय पर जब नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू सभासदों और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त के साथ पहुंचे तो थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। पालिका अध्यक्ष ने इसे जनप्रतिनिधि का अपमान बताया है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना था कि तबीयत ठीक न होने के कारण वह बाहर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें