फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और पुलिस स्टाफ के 132 लोगों लिया गया सैंपल

विज्ञापन
खुटहन थाने में पुलिसकर्मियों का कोरोना सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सैंपल लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर पुलिस, बैंक, स्वास्थ्य कर्मचारियों व आम लोगों की सैंपलिंग की गई।स्वास्थ्य टीम ने खुटहन थाने पर तैनात 45 पुलिस कर्मियों का शनिवार को सैंपल लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके रावत के नेतृत्व में थाने पहुंची टीम ने एसआई, मुंशी, दीवान, कांस्टेबल सहित अन्य स्टाफ का सैंपल लिया। टीम में सीएचसी पर तैनात लैब टेक्नीशियन आशीष यादव, अभिषेक, डब्लूएचओ प्रदीप कुमार, बीपीएम राजेश, आकाश, अजीत, प्रदीप आदि शामिल रहे। उधर, बरईपार स्थित यूबीआई शाखा में तैनात 10 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। मैनेजर नारायण सिंह ने बताया कि बैंक के निर्देश और कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जांच करवाया गया है। सीएचसी सुईथाकला की टीम ने 54 लोगों का सैंपल लिया। डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के संयोजन में स्वास्थ्य टीम ने एसओ पंकज पांडेय समेत थाने के अन्य स्टाफ का सैंपल लिया। चिकितसक ने बताया कि पांच दिन में इसकी रिपोर्ट आएगी। टीम में फार्मासिस्ट दिलीप श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, लैब असिस्टेंट मनोज दुबे, वार्ड ब्वाय रितेश राय आदि मौजूद रहे। रामपुर सीएचसी पर बैंक कर्मचारियों सहित 33 लोगों का सैंपल डॉ. प्रभात कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें