फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विकास प्रदर्शनी में लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, डीएम सैमुअल पॉल एन. एवं सीडीओ ध्रुव खाड़िया द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बेसिक शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य एवं अन्य विभागों की ओर लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। नईगंज एवं जगदीशपुर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।
जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक रहा है।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत शत्रुघ्न सोनकर एवं सौरभ मिश्रा को पाँच-पाँच लाख रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अमन अली एवं शैलेन्द्र निषाद को टूलकिट दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें