फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यालय पर मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को अच्छी बढ़त मिलने के बाद पार्टी के कार्यालय पर जश्न मनना शुरू हो गया था। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह जीत खास है। देश को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। यह जीत भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत है । कांग्रेस सरकार में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हुईं और उनके नेता कार्रवाई करने के बजाय बेशर्म बयान देते रहे।
जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी डबल इंजन सरकार की लोक कल्याण योजनाओं को देखते हुए लोगों का आशीर्वाद मिला है। जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों जनता के हृदय में हैं। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्लानिंग और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन का अंत होने वाला है। छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ने वाला है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, रोहन सिंह, अनिल गुप्ता, इन्द्र्सेन सिंह, घनश्याम यादव, विपुल सिंह, उमेश सिंह, डा. बृजेश सिंह, अवधेश सोनकर, विजय शंकर शर्मा, रवि शंकर सेठ, सतीश पाण्डेय, शुभम मौर्य, संतोष पाण्डेय, हेमंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें