फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग, समर्पण का स्वरूप है मां 

Mon, 09 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
डायट परिसर में नि:शक्त बच्चों के साथ मदर्स डे मनाती जेसीआई चेतना की महिला सदस्य। 
विज्ञापन
मदर्स डे के मौके पर रविवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कृष्णा हार्ट केयर में आयोजित समारोह में माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आशीर्वाद हास्पिटल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मां की महिमा और त्याग, समर्पण लोगों ने विचार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

कृष्णा हार्ट केयर एवं इन्फर्टीलिटी सेंटर पर आयोजित समारोह में डा. कमर अब्बास ने कुरआन शरीफ का हवाला देते हुए कहा कि पूरी कायनात में मां जैसा दूसरा कोई नहीं है। बचपन में मां जैसे बच्चे की सेवा करती है उसी समर्पण भाव से वृद्ध मां बाप की सेवा लोगों को करनी चाहिए।   डा. हरेंद्र देव सिंह ने कहा कि मां अगाध शांति, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति है। मां के त्याग का कोई मूल्यांकन नहीं हो सकता। महाभारत में युद्धिष्ठर ने यक्ष प्रश्न के दौरान मां दर्जा पृथ्वी से भी बड़ा बताया था। कार्यक्रम का संयोजन अस्पताल की निदेशक सुमन सिंह ने किया।
विज्ञापन
  मदन मौर्य, संजीव चौहान, संतोष मौर्य, अवधेश सिंह आदि मौजूद थे। आशीर्वाद हास्पिटल में विश्व रेडक्रास एवं मदर्स डे पर आर्थोपेडिक सर्जन डा. विनोद कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। डा. विनोद ने कहा  कि सेवा भाव के उद्देश्य से ही रेडक्रास की स्थापना की गई है।   मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंजू ने कहा कि प्रकृति  की भांति मां में भी अपने सृजन को संवारने व संजोने का नायाब तरीका होता है। इस मौके पर डा. सुरेश कन्नौजिया, धर्मराज कन्नौजिया, सुभम चौधरी, सुनील कुमार, साहबलाल, रामसकल, रीना प्रजापति, राहुल सिंह आदि थे।   सामाजिक संस्था जेसीआई ने नि:शक्त  बच्चों के साथ मदर्स डे मनाया। संगठन की अध्यक्ष मेघना रस्तोगी के साथ संगठन की महिलाओं ने डायट परिसर में दिव्यांग बच्चों में उपहार बाटे। परिसर में विविध खेल आयोजित किए गए जिसमें दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया।   संयोजक ममता गुप्ता ने बच्चों को विविध प्रकार की खाद्य सामग्री वितरित की और उन्हें उपहार दिए। इस मौके पर रिचा गुप्ता, नीतू गुप्ता, सोना बैंकर्स, कल्पना, चारू, रेनू, एकता, श्रद्धा, रजनी, शालिनी, प्रतिमा, सोनी, इंद्रा, सुधा, मंजू, पूनम, मधु, अलका आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें