बरसठी के कठवार हाल्ट पर आनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने के विरोध में एजे पैसेंजर ट्रेन रोककर प्रदर्शन करते छात्र।
जटाशंकर महाविद्यालय कटवार तथा रामदेव महाविद्यालय सिरौली के छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परिक्षाओं को सिर्फ आनलाइन फार्म भरे जाने के खिलाफ रविवार को कटवार बाजार से रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
रैली कटवार रेलवे हाल्ट स्टेशन पर पहुंचकर इलाहबाद से जौनपुर जा रही पैसेंजर गाड़ी को रोक कर विवि कुलपति तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। जिससे हाल्ट स्टेशन पर 20 मिनट देरी से ट्रेन आगे बढ़ सकी।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम और उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने नारे लगाए कि हम ग्रामीण छात्रों की मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो। मालूम हो कि कुलपति ने कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्र विश्वविद्यालय के स्तर को गिराते हैं। जो हम ग्रामीण छात्रों को यह बात
नागवार लगी है, कुलपति अपनी बातों को वापस ले। कहा कि हमें ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का भी विकल्प चाहिए। क्योंकि गांवों में आज भी नेट की समस्या विकराल है। ग्रामीण छात्र आनलाइन से अपनी एडमिशन नही करा पाएगें। इसलिए आफलाइन का भी विकल्प चाहिए।