दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तहसीलदार अनीश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को घोसी कोतवाली के परिसर में बैठक हुई।
इस मौके पर तहसीलदार अनीश सिंह ने कहा कि किसी भी दशा में कोई नई परंपरा जारी नहीं होगी। पूर्व से नियत स्थानों पर ही मूर्तियां स्थापित होने के साथ ही पूर्व की भांति ही निर्धारित रास्ते से जुलूस निकाले जाएंगे।
दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से कहा कि महिलाओं के पूजन अर्चन के लिए अलग से व्यवस्था करें। प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाएं। आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था किया जाए। इसके साथ ही समितियों के कार्यकर्ताओं के आईडी कार्ड जारी किया जाए।
पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र भूषण ने कहा कि दशहरा, दीपावली, छठ को भाईचारा से मनाएं। दवा विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद माैजूद रहे। संवाद