जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक हुई। इस दौरान सुईथाकला में आयुष्मान कार्ड कम बनने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसूताओं को भुगतान कराया जा रहा है। 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में मछलीशहर में 90 प्रतिशत से कम टीकाकरण पाया गया। जिसे जल्द बढ़ा लिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ब्लॉकों में पांच-पांच स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव केंद्रों के रूप में विकसित करने की प्रगति की भी जानकारी ली। एमओआईसी से अस्पतालों में प्रसूताओं को निशुल्क भोजन उपलब्धता की भी जानकारी ली। जिन ब्लॉकों में अभी भी प्रेरणा कैंटीन नहीं चल रही है। वहां इसे जल्द से जल्द संचालित कराएं। इसका भुगतान भी सुनिश्चित कराएं।
पीएम मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा के निर्देश दिया। उन्होंने मातृ मृत्यु ऑडिट, जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी इकाइयों में प्रसव के तुलनात्मक विवरण, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा , राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की। आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की। सुईथाकला में कम आयुष्मान कार्ड बनाया जाना पाया गया। कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।