बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक घटना 24 जनवरी शाम पांच बजे की है। किशोरी की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग लड़की शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गए। आरोप है कि गायब किशोरी को कुछ लोग बहला फुसला कर भगा ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गायब किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।