मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत पट्टीनरेंद्रपुर गांवों में कराए जा रहे कार्यों की जांच सोमवार को सीडीओ अनुपम शुक्ला व डीसी मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने किया। पट्टीनरेंद्र पुर बाजार में जल भराव देख नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ बीरभानु सिंह को मनरेगा से तत्काल पक्की नाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया, इसके बाद सीडीओ जिला मुख्यालय वापस लौट आए, लेकिन डीसी मनरेगा ने डिहिया गांव में जांच की। इस दौरान मनरेगा से चल रहे कार्यों को देखा। इसके बाद वे भिवरहा कला और मैदासपट्टी गांव पहुंचे। इन दोनो गांवों में मनरेगा से बनाए जा रहे सीसी रोड का निरीक्षण किया। गांवो में सीआईबी बोर्ड लगवाने का बीडीओ को निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम विकास इंटर कालेज में मिशन उन्नति प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, मालती देवी आदि मौजूद रहीं।