फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से की जाएगी शहर की निगहबानी

Thu, 30 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर की चौपट यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमें ने नई पहल की है। इसके तहत शहर के मुख्य सड़कों और चौराहों पर हर सौ मीटर पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। बुधवार को ओलंदगंज से शुरुआत की गई।  प्रत्येक थाना और चौकी पर 16 से 20 सीसीटीवी कैमरा की मानिटरिंग के लिए सिपाहियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन


जो पल-पल की रिपोर्ट पुलिस कंट्रोल रूम को देंगे। शहर में कहीं भी जाम की स्थिति हुई तो इसकी जानकारी प्रसारित की जाएगी। यही नही वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली की पोल भी कैमरे में कैद होगी। इन कैमरों को समय-समय पर पुलिस अफसर भी चेक करेंगे। घटनाओं में अपराधियों की शिनाख्त सीसी टीवी कैमरे से होने के बाद इसे और व्यापक करने का निर्णय एसपी रोहन पी कनय ने लिया। बताया कि ओलंदगंज के सरायपोख्ता चौकी क्षेत्र में कैमरा लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें