एक पड़िया समेत तीन मवेशियों को लादकर ले जा रहे स्कार्पियो बुधवार की अल सुबह चार बजे जेसीज चौराहे पर पलट गई। घटना के बाद वाहन और उसमें लदे मवेशियों को छोड़कर चार तस्कर भाग गए।
आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पर हमराहियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने वाहन से एक मोबाइल व कुछ नगदी रुपये बरामद करते हुए मवेशियों बाहर को निकलवाया। जिसमें दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक मवेशी बुरी तरह से घायल अवस्था में थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि घटना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।