फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मवेशियों को ठंड से बचाने की व्यवस्था करें’

विज्ञापन
शाहगंज मंडी समिति में धान खरीद का निरीक्षण करने पंहुचे नोडल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने मुंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिले संचालित हो रही गोशालाओं की जानकारी ली। पशुओं के लिए चारा और ठंड से बचाव के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि गोवंश की ठंड से मौत न होने पाए। साथ ही मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गांव के लोगों को गोवंश देने के निर्देश दिए। कहा कि उनकी जियोटैगिंग भी कराई जाए। शाहगंज: नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने शाहगंज के सरायख्वाजा में बनी अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। बीडीओ और उप पशुचिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया की पशुओं के हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। एसडीएम को निर्देश दिया किया की चारागाह भूमि को चिह्नांकन कर हरे चारे की व्यवस्था कराएं। स्वस्थ्य गायों का कृत्रिम गर्भाधान करें, जिससे जरूरतमंदों को सौंपा जा सके। उन्होंने शाहगंज मंडी परिषद में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान बेचने आए किसानों से पूछा कि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या तो नहीं आ रही है। नोडल अधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि धान खरीद में शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अनुपम शुक्ला, डिप्टी आरएमओ महेश श्रीवास्तव तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामदरश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें