यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद आई आपत्तियों को श्रेणीबद्ध किया जा रहा है। सभी आपत्तियों की सूची बनाकर डीएम को दी जाएगी। उसके बाद तहसील स्तरीय अधिकारी एक बार स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसी के अनुसार निस्तारण होगा।
परीक्षा की तैयारी संबंधी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद को भी भेजना है। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा प रिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 254 केंद्रों की सूची परीषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद 241 विद्यालयों ने आपत्ति प्रत्यावेदन डीआईओएस कार्यालय में दिया है। विद्यालयों से आए आपत्ति प्रत्यावेदन को अगल-अलग किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी देर शाम तक पत्रों को श्रेणीबद्ध करने का सिलसिला चलता रहा। डीआईएएस नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि प्रत्यावेदनों को अलग करने के बाद सभी की सूची बनाकर जिलाधिकारी को सौंप दिया जाएगा। जिलाधिकारी अपने स्तर से फिर से केंद्रों की जांच और स्थलीय निरीक्षण कराएंगे। स्थलीय निरीक्षण करके तहसील स्तरीय अधिकारी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेंगे। उसके बाद जिला स्तरीय समिति आपत्तियों के साथ परीक्षा केंद्रों पर निर्णय लेगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा समिति के निर्णय के बाद सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।