फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घरों से नकदी-जेवरात उड़ाए, दो चोर पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव में सोमवार की रात चोरों ने नौ घरों को निशाना बनाया। नकदी, जेवरात व कीमती सामान समेट ले गए। इस दौरान भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बड़ौना गांव में चोरों ने पहले राम उजागिर के घर को निशाना बनाया। वहां से सोने की चेन, झाला, नथिया, मांगटीका, चांदी की पाजेब व तीन हजार नकदी पार समेट लिया। पड़ोसी राम खदेरन के घर से सोने-चांदी के जेवर व पांच हजार नकदी, बृजलाल के घर से नई साइकिल गायब कर दी। अमर देव के घर से सोने की लाकेट व चांदी की पायल, कमला के घर से चांदी की करधनी, पांच हजार नकदी, राममिलन के घर से सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। सुरेश के घर के बाहर लगा पंप खोल लिया। उमाशंकर के घर से पांच हजार रुपए नकदी उड़ाया। सत्यप्रकाश के घर में चोरी के दौरान खटपट की आवाज सुन दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा बेटा विशाल व बेटी सुमित्रा ने चोरों को देख शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो चोरों को दबोच लिया, जबकि उनके अन्य साथी चोरी किए सामान लेकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोरों कि जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें