फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धनुआं गांव में रविवार की रात आई बरात में टेंपो से धक्का लगने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। दो वर्गों से जुड़ा मामला होने के कारण मौके पर फोर्स जमी हुई है। हालात पर पुलिस के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। धनुआं गांव में रविवार की रात बरात आई थी। बरात में शामिल एक व्यक्ति को टेंपो से धक्का लग गया। इससे गुस्साए बराती टेंपो चालक को पीटने लगे। टेंपो में सवार एक युवक बाहर निकलकर घर की ओर भागा तो बराती उसके पीछे घर में घुस गए। आरोप है कि महिलाओं से मारपीट और अभद्रता की। गहने भी लूट लिए। पांच महिलाओं समेत छह लोग चोटहिल हुए। पुलिस ने रात में ही सभी का सीएचसी में उपचार कराया। सोमवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ। एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें