फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई समर्थकों से मिलकर जताता रहा आभार तो कोई मिटाता रहा थकान

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सोंगरमनी पट्टी गांव में लोगों के साथ बैठकर बातचीत करते बसपा प्रत्या? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। एक माह से छिड़े मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के समर में प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगा दिया था। रोजाना जनसंपर्क, जनसभा से फुरसत ही नहीं मिल रही थी। न तो ढंग से खाना-पीना कर पा रहे थे और न ही नींद पूरी हो रही थी। मतदान होने के बाद बुधवार को सभी थकान को मिटाने में जुटे रहे। सुबह देर से सोकर उठे। उसके बाद समर्थकों के साथ बैठ कर मतदाताओं के रुझान का विश्लेषण करते रहे। शुभचिंतकों से मिलकर आभार जताता रहा। पार्टी कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह सुबह छह बजे से ही प्रचार में निकल जाते थे। रास्ते में ही कहीं भोजन हो जाता था। बुधवार को देर से जगने के बाद उन्होंने रणनीतिकारों से मुलाकात की। कुछ देर उनके बीच बिताने के बाद वह क्षेत्र में रवाना हो गए। भाजपा के प्रभाव वाले इलाकों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिले और मतदान का हाल जाना। निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह पैतृक गांव बनसफा में थे। सुबह जगने के बाद नहा-धोकर ग्राम देवता की पूजा की। प्रचार में निकलने से पहले भी वह उनका आशीर्वाद लेते थे। कुछ देर समर्थकों से मिले फिर भोजन कर शेरवां पहुंच गए। यहां लालजी सिंह के घर पहुंचकर भाई लालता सिंह के निधन पर शोक जताया। इसके बाद वह खानापट्टी पहुंचे। यहां चुनाव प्रचार के दौरान समर्थक अमन सिंह जख्मी हो गया था। उसके घर पहुंच हाल जाना। इसके बाद सुरवार पट्टी, गोधना, परियावां, माधोपट्टी आदि गांवों में जाकर वहां कार्यकर्ताओं से मिले और चुनाव के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश मिश्र उर्फ मंगला गुरु का दिन भी अन्य दिनों से अलग रहा। पहले सुबह से ही चुनावी कार्यक्रमों के चलते दिन भर भागदौड़ रहती थी। बुधवार को वह पूरे इत्मीनान से रहे। बताया कि आज का दिन काफी अच्छा रहा। सभी लोगों से मिलकर आशीर्वाद ले रहे हैं और उनका आभार जता रहे हैं। बसपा प्रत्याशी जयप्रकाश दुबे अपने गांव सरायबीका में ही थे। पिछले दिनों मां के निधन के कारण वह घर पर ही रहकर शोक जताने पहुंचने वालों से मिलजुल रहे थे।

बैजारामपुर में ग्रामीणों से बातचीत करते भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह।- फोटो : JAUNPUR

सिकरारा में लोगों से मुलाकात करते कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मिश्र उर्फ मंगला गुरू।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें