फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरारा ब्लाक प्रमुख के दो पुत्रों के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैदासपुर गांव में बुधवार की शाम सपा नेता पर फायरिंग के दौरान गोली लगने से उनकी पत्नी के घायल होने के मामले में पुलिस ने सिकरारा के ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव के दो पुत्रों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घायल महिला के देवर राजकुमार की तहरीर पर की है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रैदासपुर गांव में बुधवार की देर शाम गोली लगने से सपा नेता चंद्रप्रकाश यादव की पत्नी मनीषा 35 घायल हो गई थी। उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। घायल मनीषा के देवर राजकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में बदमाशों ने उनके भाई चंद्रप्रकाश पर फायरिंग कर दी। चंद्रप्रकाश बाल बाल बच गए जबकि पास में खड़ी उनकी पत्नी मनीषा गोली लगने से घायल हो गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चकमोलनापुर गांव निवासी एवं सिकरारा के ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव के पुत्र चंद्रशेन यादव पिंटू और राजू यादव के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो एक कारतूस का खोखा कमरे में विस्तर पर मिला जबकि तमंचा बाहर पुआल पर पड़ा था। एएसपी के मुताबिक आस पास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि एक बार पटाखे जैसी आवाज आई तो कोई शोर नहीं हुआ। करीब पांच मिनट बाद दोबारा गोली की आवाज आई तो महिला को गोली लगने का शोर मचा तो आस पास के लोग पहुंच गए। नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूंछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें