बदलापुर। सरायगुंजा गांव में गौरीशंकर मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
शुक्रवार की रात करीब दस बजे गौरीशंकर मोड़ स्थित शराब की दुकान के पास ग्राम कमालपुर निवासी जयसिंह यादव खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंचे कार सवार बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली जयसिंह यादव की बांह में लगी। वारदात के बाद बार सवार सवार फरार हो गए। घायल जयसिंह का उपचार वाराणसी में चल रहा है। इस मामले में सोमवार को जयसिंह के पिता ओमप्रकाश यादव ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फतेहबहादुर उर्फ गुड्डू निवासी बनगांव भूमिहार और दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।