बरसठी। क्षेत्र के बड़ेरी परौती गांव में रविवार को नाश्ते में देरी होने पर हलवाई को खौलती कड़ाही में धकेलने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बड़ेरी परौती गांव में शनिवार को एक व्यक्ति के घर लड़की की शादी थी। बड़ेरी निवासी संदीप कुमार मोदनवाल शाम को खाना बनाने के बाद घर चला गया था। रविवार की सुबह बारिश होने की कारण वह देर से पहुंचा, जिससे बारातियों को नाश्ता बनाने में देर हो गई। आरोप है कि इसी बात पर कहासुनी के दौरान परिजनों ने उसे तेल से भरी खौलती कड़ाही में धकेल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित संदीप मोदनवाल की तहरीर पर आरोपी सत्यम तिवारी, मुन्ना तिवारी और पिंटू तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।