फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार समेत पांच पर जालसाजी का वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी पिता की मृत्यु के बाद भाई के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले सगे भाई उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों एवं तहसीलदार व नायब तहसीलदार केराकत पर सीजेएम ने वाद दर्ज कर रिपोर्ट तलब किया।
विज्ञापन

श्रीधर निवासी जलालपुर ने कोर्ट में अपने सगे भाई भाभी व तहसीलदार केराकत समेत पांच के खिलाफ दरखास्त दिया कि उसके पिता ने भीखू से जमींन का बैनामा कराया था। वादी का भाई शिवचरण राजनीतिक रसूख वाला और जालसाजी वाला व्यक्ति है। उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर आधी आराजी पर अपनी पत्नी का नाम फर्जी ढंग से खतौनी पर अंकित करा लिया। वादी के पिता ने दुर्भाग्यवश अपने जीवन काल में संपत्ति अपने नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं करा सके। इसका फायदा उठाते हुए तहसीलदार व नायब तहसीलदार की मिली भगत से शिवचरण ने आधी आराजी अपनी पत्नी के नाम जालसाजी व कूट रचना करके खतौनी में अंकित करा लिया। हल्का लेखपाल द्वारा भी रिपोर्ट नहीं लगाई गई। थाना व एसपी को दरखास्त के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें