फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी । क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता ने शुक्रवार को सुरेरी थाने पर तहरीर देकर सुसरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर गांव निवासी राम अकबाल सिंह ने अपने पुत्र शिवेंद्र की शादी तीन वर्ष पूर्व मिर्जापुर जिले के कछवा थाना अंतर्गत गोधना गांव निवासी निहाला सिंह की पुत्री निकिता के साथ किया था। निकिता ने शुक्रवार की सुबह सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराली जन दहेज को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। किसी बात को लेकर गुरुवार की शाम को भी ससुरारीजनों ने जमकर मेरी पिटाई कर दी थी। जिसकी सूचना विवाहिता द्वारा अपने पिता को दी गई थी। शुक्रवार की सुबह अपने बेटी निकिता सिंह के घर पहुंचे पिता निहाला सिंह ने पुत्री को साथ लेकर सुरेरी थाने पहुुचे। इसके बाद निकिता सिंह ने अपने ससुर राम अकबाल, पति शिवेंद्र व देवर चंदन सिंह के खिलाफ मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शिवेंद्र, देवर चंदन व ससुर राम अकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्यामदास वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें