फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सास, पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने कोतवाली में मंगलवार को सास, चचिया ससुर, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के हापुर चंदू गांव निवासी धीरेंद्र यादव की पुत्री सुमन यादव की शादी मई 2015 में क्षेत्र के पख्खनपुर गांव निवासी संगला यादव के साथ हुई है। जिससे दो पुत्रियां भी हुई थी। एक लड़की पांच साल व दूसरी तीन वर्ष की है। विवाहिता सुमन यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसको मारते-पीटते रहते हैं। बीते दिनों दहेज की मांग को लेकर मारने-पीटने व दहेज लाने के लिए जबरदस्ती मायके छोड़ दिए। साथ में धमकी दी कि बिना दहेज के आई तो जलाकर मार देंगे।कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर 14 मार्च 2023 को पति संगला यादव, चचिया ससुर राजेंद्र यादव व दुर्गा प्रसाद यादव, सास चंद्रावती देवी, ननद रेखा यादव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें