फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उडली में गोली चलने की घटना में तीन अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उडली गांव में रविवार रात करीब 8 बजे गोली चलने की घटना में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उडली गांव में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने योगेंद्र उर्फ हसनू (40) पर रविवार रात करीब 8 बजे अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़ित पर हमला करने तीन की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। तीनों हमलावर एक ही बाइक पर सवार होकर जंगीपुर खुर्द गांव की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें