सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के भैसौली निवासी बृजभान तथा जमौली गांव निवासी शिवम उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।