मुंगराबादशाहपुर। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पंवारा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 26 जून से उनके मोबाइल फोन पर अनजान फोन से अश्लील मैसेज आया। उनके पति द्वारा जब फोन कर उससे पूछा गया तो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र कुमार गौड़ बताया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी सुरेंद्र कुमार उनकी बेटी व उनके पति का अश्लील फोटो सोशल मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के साथ ही मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए ब्लैकमेल करने की धमकी देता रहता है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ के निर्देश पर बुधवार को तहरीर के आधार पर आरोपी सुरेंद्र कुमार गौड़ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।