फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग जाम करने वाले सौ से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर जगदीशपुर चौराहे पर मंगलवार को जाम लगाने वाले एक सौ एक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 21 ज्ञात तथा 85 अज्ञात है।
विज्ञापन

भुवालापट्टी गांव निवासी गोविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय संजय कुमार की राजस्थान प्रान्त के राजसमंद में 17 अप्रैल को संदिग्ध मौत हो गयी थी। उसका शव लेकर लंबू सोनकर मंगलवार को राजस्थान से मृतक के गांव आया। मृतक की माता तथा गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि लंबू सोनकर 8 मार्च को गोविंद को अपनी दुकान पर नौकरी करवाने ले गया था। उसने ही खाना पीना नहीं दिया। उसके कारण ही गोविंद मर गया। गांव के लोग थाने पर पहुंच कर लंबू तथा उसकी मां को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जब थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि मामला राजस्थान का है। पूरी स्थिति का पता लगाकर उचित कार्यवाही होगी। इस पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जिसको कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर जाकर हटवाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें