फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कालीकुत्ती मोहल्ला निवासी शिवचरण वर्मा की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव के मूल निवासी शिवचरण वर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीकुत्ती मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सत्यवीर सिंह और उनके साथियों ने उन्हें एक कमरे में बंधकर पिटाई की। जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। इस घटना को अ18 अगस्त को इसी मोहल्ले में अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह के साथ हुई मारपीट से जोड़ कर देखा जा रहा है। सत्यवीर सिंह के पिता एवं कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के साथ 18 अगस्त को इसी मोहल्ले में मारपीट हुई थी। नगर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि शिवचरण वर्मा की तहरीर पर सत्यवीर सिंह, उनके भाई सौरभ सिंह, अनूप सिंह और नाटे श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें