फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला की पिटाई करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की तरियारी गांव में शनिदेव के मंदिर का चबूतरा बनाने के विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तरियारी गांव की महिला बीनू यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी मनोज यादव, संदीप, कमलेश और मालती दबंग किस्म के हैं। चबूतरा बनाने के लिए मिट्टी पाट रही थी कि उपरोक्त सभी लोग गोलबंद होकर घर पर आकर गालियां देने लगे। गाली देते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगी तो उनलोगों ने मेरी मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और मुझे पीटा। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें