फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भानपुर गांव में बुधवार की शाम तीज के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया था। वहां गांव समेत आस-पास के लोग मेला देखने पहुंचे थे। इस दौरान आर्केस्ट्रा देखने गए एक गांव के युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए दूसरे गांव के कुछ लोगों ने पिटाई कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस गांव के युवक की पिटाई हुई उस गांव की कुछ महिलाओं ने भी चार युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी श्रीप्रकाश राय ने बताया मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं छेड़खानी के मामले में बताया कि आरोप फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें