बरसठी ब्लाक सभागर में नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल (आयल सीड) के तहत दो दिवसीय किसानों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को सरसो की पैदावार बढ़ाने के साथ पशुपालन पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से डा. केपी सिंह ने कहा कि सरसों के उत्पादन को किसान बढाएं जिससे उनकी पैदावार अधिक हो। इसके लिए उन्होंने बताया कि अक्टूबर के प्रथम माह में सरसों की बुवाई के साथ जिप्सम सल्फर और कैल्शियम की खेत मे मात्रा और पहली बार 30 से 35 दिन में सिचाई कर देनी चाहिए। खोबर की खाद के साथ दो बार सिचाई करनी चाहिए। कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह ने पशुपालन को लेकर किसानों को बताया कि कैसे किसान को मुनाफा होगा। इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कृषि अधिकारी दिनेश मिश्रा, एडीओ एजी मनोज सिंह, सुभाष पाल ने किसानों को खेती से सम्बंधित जानकारी दी।