फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद समेत 25 पर केस, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई थी नोंकझोंक

Tue, 30 Jun 2020 09:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले की लाइन बाजार थाने की पुलिस ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद समेत उनके 25 समर्थकों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सिविल लाइन चौकी प्रभारी इशरार अहमद की तहरीर पर की है। 

विज्ञापन


महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नदीम जावेद के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई थी। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए बिना किसी आदेश के कलेक्ट्रेट में भारी भीड़ के साथ प्रदर्शन किया।

भीड़ में शामिल तमाम लोग बिना मास्क के ही थे। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया। उनकी इस हरकत से अगर कोई कोरोना से संक्रमित हुआ तो तमाम लोगों की जान को जोखिम उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें