जफराबाद। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाहर से आकर प्रशासन को सूचना दिए बगैर घर में रह रहे 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोेप में केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष मदनलाल को सूचना मिली कि इलाके के अलग अलग गांवों में बाहर से आकर 13 लोग घर में रह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी। वे नहीं चाहते थे कि उनके आने की सूचना प्रशासन तक पहुंचे। सूचना पर उप निरीक्षक राजकुमार यादव ने जांच की। मुंबई से आये राम आसरे निषाद निवासी पिंडरा, श्रवण कुमार यादव निवासी कमरुद्दीनपुर, भूषण चौहान निवासी धनेजा, विकास सरोज , प्रेमशंकर निषाद निवासी मोथहा, हैदराबाद से आये अजय गौड़, आशीष गौड़, विजय गौड़ , सुरेंद्र ,राजेंद्र, रामदेव , गजेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव निवासी बदलपुर कजगाव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।