फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 10 सचिवों पर दर्ज किया गया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज ब्लाक के वर्ष 2004-2005 में संपूर्ण रोजगार गारंटी योजना के तहत खाद्यान वितरण में की गई अनियमितता के क्रम में सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ महराजगंज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्तकालिक 10 ग्राम सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तत्तकालिक ग्राम सचिव (सेक्रेटरी) प्रेमशंकर ओझा, संतोष दुबे, श्यामबहादुर यादव, रायसाहब सिंह, ज्ञानचंद, अशोक कुमार पांडेय, राजपति, सुखंभरनाथ पाल, राजेश कुमार मिश्र पर महराजगंज की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में बीडीओ हरिश्चंद्र कौशिक का कहना है कि वर्ष 2004-2005 में जीएसआरवाई द्वारा कराए गए कार्यों का जिन ग्राम सचिव द्वारा अभिलेख जमा नहीं किया गया है, उनके खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें