निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज पठखौली गांव में सरकारी भू मि पर कब्जा करने पर पुलिस रविवार को हल्का लेखपाल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ लोक संपति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव की बंजर खाते की भूमि है। हल्का लेखपाल रामशिरोमणि को शिकायत मिली कि गांव के नंदलाल, होरीलाल, किशोरी लाल, हीरा लाल पुत्रगण अमरनाथ खंनु समरबहादुर पुत्र नंदलाल, राधेश्याम पुत्र होरीलाल टिन शेड, नाद, चन्नी रखकर कब्जा कर रहे है। लेखपाल के मना करने के बाद भी कब्जा नहीं रुका तो लेखपाल ने बरसठी पुलिस के यहां शिकायत क ी। पुलिस ने सातों के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।