जफराबाद। खंड विकास अधिकारी ने आवास पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। वे सोमवार को सिरकोनी विकास खंड के आवासों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
सिरकोनी विकासखंड में हीरापुर, फरीदपुर, खरचलपुर में एक-एक, शिवपुर में दो, केशवपुर में एक, बंदीपुर में एक, सिरकोनी में एक, राजेपुर में तीन, गोपीपुर में एक, गोंडा खास में एक तथा हौज में एक आवास अभी भी बनकर पूरा नहीं हुआ है। अभी 11 आवास अधूरे पड़े हैं। खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने बताया कि कहीं भूमि विवाद है तो कहीं न्यायालय में मुकदमा लंबित है। कहीं पर लाभार्थी ने पैसा निकाल कर खर्च कर दिया है। इसीलिए अभी 11 आवास अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा जो आवास नहीं बनवा रहे हैं उनकी किस्त भी रोक दी गई है। संबंधित सचिवों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। सचिव आवास प्रगति का रिपोर्ट प्रतिदिन हमें देंगे। जो आवास को पूर्ण नहीं कराएगा। उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उससे आए हुए आवास के पैसे की रिकवरी कराया जाएगा।