शिवपुर थाने का चक्कर काट कर परेशान हो गए थे
दशरथ सिंह ने बताया कि बहू का सुसाइड नोट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए अपने परिजनों के साथ शिवपुर थाने का चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय जाकर कार्रवाई की गुहार लगाई तो मामला अफसरों के संज्ञान में आया।
इसके बाद शिवपुर थाने में डॉ. आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दशरथ सिंह ने पुलिस अफसरों से मांग की है कि आरोपी के प्रभाव में आए बगैर शिवपुर थाने की पुलिस निष्पक्ष तरीके से प्रभावी कार्रवाई करे। ताकि, उनकी बहू की आत्मा को शांति और उनके परिवार को न्याय मिले।
बोले अधिकारी
घटनास्थल जीआरपी के क्षेत्र में था। जीआरपी की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सुसाइड नोट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रकांत मीना, डीसीपी वरुणा जोन