फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 के खिलाफ केस दस गिरफ्तार, तनाव

Sun, 16 Apr 2017 12:35 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद गोरारी गांव में तैनात पीएसी के जवान। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में अंबेडकर जुलूस के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो ग्राम प्रधान भी शामिल हैं। गांव में अभी भी तनावपूर्ण शांति और कर्फ्यू जैसा माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है । सीओ और एसडीएम भी गांव में कैम्प कर रहे हैं।  
विज्ञापन


अंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को खलीलपुर गोरारी गांव से शोभायात्रा निकली थी। शोभायात्रा पड़ोसी गांव सैद गोरारी की अल्पसंख्यक बस्ती के पास पहुंची थी तभी आबादी के बीच से जुलूस ले जाने को लेकर बवाल हो गया। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। दो गुमटियों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में दोनों तरफ से 12 लोग घायल हो गए थे।

खलीलपुर गोरारी गांव निवासी हीरालाल गौतम की तहरीर पर पुलिस ने सैद गोरारी के ग्राम प्रधान अब्दुल कुद्दूस समेत 25 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष के सैद गोरारी गांव के प्रधान अब्दुल कुद्दूस की तहरीर पर पुलिस ने हीरालाल गौतम समेत नौ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। एक पक्ष से गोरारी खलीलपुर के ग्राम प्रधान आनंद बरनवाल, हीरालाल, चंद्रभान, लालचंद्र, विजय बब्लू और दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान अब्दुल कुद्दूस, अलीमुद्दीन, नफीस, सलमान और अबू साद को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।  एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि दोनों तरफ से 40 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बलवा, मारपीट, प्राणघातक हमला समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें