फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अर्धनिर्मित कुकर से लदा मालवाहक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री से गत्ता (कबाड़) में छिपाकर अर्धनिर्मित एक कंपनी के कुकर लेकर जा रहे मालवाहक को सतहरिया में बृहस्पतिवार को पुलिस ने सीज कर दिया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी से कबाड़ लादकर मालवाहक प्रयागराज की ओर जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा तो कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा सागर मिश्रा रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कागज के गत्तों के बीच छिपाकर भारी संख्या में अर्धनिर्मित एक कंपनी के कुकर रखे गए थे। चौकी प्रभारी ने इस बाबत जब चालक से कागजातों की मांग की तो वह नहीं दिखा सका। बाद में चालक से पूछताछ करके छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कुकर कंपनी के अधिकारियों को सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया से कबाड़ के नाम पर चोरी छिपे सामान ढोने की सूचनाएं मिल रही थी। जांच में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित कुकर आदि सामानों को बरामद किया गया है। मालवाहक को सीज कर चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। अभी तक संबंधित फैक्ट्री की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें