फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीक्षांत में दो मेडल पाने वाले छात्र को राज्यपाल पहले देंगी मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस बार राज्यपाल सबसे पहले दो मेडल पाने वाले छात्र को मेडल देंगी। इसके बाद दूसरे छात्रों को मेडल दिया जाएगा। कहानी, भाषण और त्रित्रकला प्रतियोगिता के 16 प्रतिभागी पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में मास कम्यूनिकेशन के छात्र संस्कार श्रीवास्तव को दो मेडल मिलना है। एक मेडल विश्वविद्यालय की ओर से दिया जाएगा और दूसरा मेडल अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी मेडल दिया जाएगा।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सबसे पहले संस्कार श्रीवास्तव को गोल्ड मेडल देंगी। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा। सफाई के लिए आंगनबाड़ी जासोपुर को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुलपति को राजभवन से कई निर्देश दिए गए। राजभवन के निर्देश के अनुसार कुलपति ने सभी समितियों के साथ बैठक कर दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। कुलपति ने समिति के प्रभारियों को निर्देश दिया कि राजभवन से जारी निर्देश के तहत सभी तैयारी को अंतिम रूप दिया जाए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 सितंबर को होना है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें