। केराकत मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना के पास मंगलवार की शाम कार और मैजिक में इटक्कर हो गई। इसमें कार सवार दो भाई घायल हो गए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी प्रदुम यादव (24) और उसका छोटा भाई चित्रांश यादव (22) कार से घर लौट रहे थे। गजना के पास मैजिक और कार में टक्कर हो गई। मैजिक चालक माल लादकर केराकत की तरफ जा रहा था। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद