फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : डीसीएम को ओवरटेक करते समय हुई कार की टक्कर, चार तीर्थयात्री घायल, मची अफरा तफरी

Tue, 25 Feb 2025 09:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 महाराजगंज से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। डीसीएम को ओवरटेक करते समय कार से टक्कर के बाद दुर्घटना हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर वाहन को ओवरटेक करते समय कार की टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार चार तीर्थयात्री घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जनपद महाराजगंज के थाना कोथवारा क्षेत्र के बगही गांव निवासी मंदीप अपने परिवार के तीन और सदस्यों को साथ लेकर अपनी कार से आजमगढ़ होते हुए प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए आ रहा था।

विज्ञापन


रात के ठीक 12:30 बजे कार जैसे ही जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग के   लीलहा मोड़ के पास पहुची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात डीसीएम से ओवरटेक करते समय कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। कार में सवार संजय यादव (24) सरोजा देवी (29) संगीता (25) एवं कार चालक मंदीप कुमार (28) घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुच गए। ग्रामीणों की सूचना पर खुद थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुच गए। थाना प्रभारी ने 108 एम्बुलेंस से चारो घायलों को सीएचसी चोरसंड भिजवाया। जहां के चिकित्सकों ने घायलों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चारो घायलों को भर्ती कर इलाज चल रहा। वही सरोजा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


वही अज्ञात डीसीएम चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जिला अस्पताल में चारो का इलाज चल रहा है। जिसमे एक महिला तीर्थयात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें