फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार और बाइक की टक्कर एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर सरोज विद्या शंकर पीजी काॅलेज के सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने लाई। मौका देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बदलापुर-प्रयागराज सड़क पर सरोज विद्या शंकर पीजी कॉलेज के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति इलाहाबाद से महाराजगंज की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही उक्त कार से बाइक से टक्कर हो गई। इससे सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर चेती गांव निवासी विकास गिरी(28) की मौके पर ही मौत हो गई। महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी दो अन्य व्यक्तियों राजकमल प्रजापति व योगेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। हालत में सुधार न होने के चलते परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहनों को थाने लाया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें