बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में और घरों में बुद्धि ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की। छात्रों ने आकर्षक रंगोली सजाई। हवन पूजन के बाद छात्रों में प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के पालिटेक्निक चौैराहा स्थित यशोदा गुरुकुल स्कूल, आर्या वंडर किड्स, एसबीएस पब्लिक स्कूल, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल, टीडी महिला कालेज में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। जेसीआई चेतना की ओर से नगर के चौक
मोहल्ले में धूमधाम से मां वागेश्वरी का पर्व बसंत पंचमी मनाया गया। पीले वस्त्र धारण कर सदस्यों ने मां की आरती पूजन विधि विधान से की। महिलाओं ने मंगलगीत व पचरा गया। संस्था की अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने कहा माघ महीने
की शुक्ल पंचमी से ऋतुओ के राजा बंसत का आगमन हो जाता है। यह दिन नवीन ऋ तु के आगमन का सूचक है। कार्यक्त्रस्म में बसंत पंचमी से जुड़ी अनेक प्रश्नोत्तरी कार्यक्त्रस्म व क्त्रस्ीड़ाओं का भी आयोजन हुआ। समय बद्धता का
विषेष पुरस्कार संगीता सेठ को मिला। सचिव ऋचा गुप्ता ने आभार जताया। कहा कि मां सरस्वती की जयन्ती का दिन है। इस दिन को बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है।
कार्यक्रम में सोना बैंकर, ज्योति रस्तोगी, सुधा बैंकर,स्वर्णिमा जायसवाल, नीतू गुप्ता, सोनी जायसवाल, संगीता सेठ, अनामिका सेठ, वन्दना गुप्ता, दीपशिखा, अल्का उपाध्याय उपस्थित रहीं।